नगर कांग्रेस की बैठक: पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह बोले- भाजपा की नगर परिषद में भ्रष्टाचार के भी टारगेट फिक्स, कार्यकर्ता करें विरोध

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- Former Minister Priyavrat Singh Said Targets Of Corruption In BJP’s City Council Are Also Fixed, Workers Should Protest
राजगढ़ (भोपाल)6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ जिले के माचलपुर में नगर कांग्रेस की बैठक शनिवार रात में अग्रवाल धर्मशाला में हुई, जिसमें नगर माचलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कई दिनों बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा नजर आया। स्वागत सम्मान के बाद भाजपा की नीतियों से नाराज होकर नन्दकिशोर राठौर और विशाल कोठारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने व भाजपा शासन की नीतियों का विरोध करने की बात कही। पुरोहित ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलती, तो खिलचीपुर विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता और अगर भविष्य में सरकार बनी तो प्रियव्रतसिंह दोबारा मंत्री बनेंगे और क्षेत्र का रुका हुआ विकास दोबारा प्रारंभ होगा।
भाजपा पर हमलावर पूर्व मंत्री प्रियव्रत
अपने संबोधन में प्रियव्रत सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार पर चुटकी लेते हुए बोले कि भाजपा की नगर परिषद में भ्रष्टाचार के टारगेट भी फिक्स हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर नहीं समझे, मैं आपके साथ खड़ा हूं। वहीं सभी पदाधिकारियों को अपनी शीघ्र कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही।
यह लोग रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मंत्री व खिलचीपुर विधायक प्रियव्रतसिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य यशवन्तसिंह, नगर परिषद माचलपुर की उपाध्यक्ष लक्ष्माबाई व प्रतिनिधि बलवन्तसिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिनारायण पाटीदार, पूर्व मण्डी अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सर्राफ, हरिसिंह चाढ़, रामचन्द्र वर्मा, समन्दरसिंह गुर्जर, दयाराम राठौर, सुलेमान भाई, राधेश्याम विश्वकर्मा, श्याम बैरागी, राजेश राठौर, प्रदीप कोठारी, निलेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं महिलाओं में ब्लॉक महिला अध्यक्ष संपतबाई विश्वकर्मा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू बंसल सहित महिलाऐं भी सम्मिलित हुई।

Source link