ASUS और राजीव तलरेजा की साझेदारी, MSME सेक्टर को टेक्नोलॉजी के जरिए मजबूत बनाने पर जोर

मुंबई, 8 सितंबर 2026। ASUS इंडिया ने MSME एक्सपर्ट और QUANTUM LEAP के संस्थापक राजीव तलरेजा के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत राजीव तलरेजा ASUS Expert Series के MSME सेगमेंट के मेंटर के तौर पर काम करेंगे। साझेदारी का उद्देश्य ASUS के ‘Built for Worry-Free Business’ वादे को मजबूत करना और भारतीय MSME कारोबारियों को बिजनेस-ग्रेड टेक्नोलॉजी के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
ASUS के अनुसार, भारतीय MSME सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कारोबारियों के लिए एंटरप्राइज वर्कलोड को संभालने वाले सुरक्षित, मजबूत और हाई-परफॉर्मेंस PCs की जरूरत बढ़ रही है। ASUS Expert Series को इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
राजीव तलरेजा को MSME कम्युनिटी के बीच लंबे अनुभव और व्यापक पहुंच के लिए जाना जाता है। QUANTUM LEAP की ट्रेनिंग और कोचिंग के माध्यम से वे 12 लाख से अधिक बिजनेस मालिकों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। ASUS के मुताबिक, MSME कारोबारियों की जरूरतों को लेकर राजीव की समझ कंपनी के MSME विकास के विजन से मेल खाती है।
साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले राजीव तलरेजा और उनकी टीम ने ASUS Expert Series की मशीनों का इस्तेमाल कर उनके प्रदर्शन और वैल्यू प्रपोजिशन का आकलन किया। इसके अलावा, MSME कम्युनिटी के बीच किए गए स्वतंत्र सर्वे में भी यह सामने आया कि बड़ी संख्या में कारोबारी बिजनेस-ग्रेड PCs की उपलब्धता और उनके फायदे से परिचित नहीं हैं।
ASUS का कहना है कि Expert Series को ड्यूरेबिलिटी, परफॉर्मेंस, अपग्रेडेबिलिटी, बैटरी बैकअप, सिक्योरिटी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जैसी कारोबारी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी, रिमोट मैनेजमेंट और बेहतर लाइफसाइकिल सॉल्यूशन के जरिए यह IT ऑपरेशन को आसान बनाने, डाउनटाइम कम करने और टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ASUS कमर्शियल PC बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय MSMEs को ग्लोबली लीडिंग कैपेबिलिटीज देने का विजन कंपनी और राजीव तलरेजा साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि AI के दौर में PCs कारोबार की सफलता के लिए और अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। कंपनी का लक्ष्य MSMEs को ऐसी तकनीक अपनाने के लिए जागरूक करना है, जो सुरक्षित, हाई-परफॉर्मेंस और मजबूत कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करे।
वहीं, QUANTUM LEAP और Voice of MSMEs के संस्थापक राजीव तलरेजा ने कहा कि उन्होंने पहले कई ब्रांड्स के प्रस्ताव ठुकराए, लेकिन ASUS के साथ बातचीत अलग रही। उनके अनुसार, ASUS ने यह जानने पर जोर दिया कि MSMEs को वास्तव में क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका बिजनेस मालिकों की आवाज ASUS तक पहुंचाने और उन्हें टेक्नोलॉजी को खर्च के बजाय निवेश के रूप में देखने में मदद करने की होगी।
यह साझेदारी केवल मार्केटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि MSME कम्युनिटी से लगातार फीडबैक लेकर ASUS Expert Series को उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित करने पर भी केंद्रित है। कंपनी का लक्ष्य है कि बेहतर टेक्नोलॉजी के जरिए कारोबारी रोजमर्रा की IT समस्याओं से बाहर निकलकर अपने बिजनेस की ग्रोथ और स्केलिंग पर ज्यादा ध्यान दे सकें।




