Entertainment

10 देशों में नंबर 1 पर है तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’, ‘अल्फा’ और ‘द व्हिस्पर मैन’ को ग्लोबली छोड़ा पीछे

मुंबई। तापसी पन्नू स्टारर हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ‘गांधारी’ मजबूत इंडियन स्टोरी टेलिंग को देश ही नहीं बल्कि विदेशी में तक शानदार तरीके से पहुंचा रही है। इसका सबसे बड़ा सबूत नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट्स पर 54 देशों में टॉप 10 में अपनी जगह बनाना है। बता दें कि यह फिल्म यूएई, श्रीलंका, ओमान और कतर संग 10 देशों में नंबर 1 का स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए है।

इस ग्लोबल लेवल पर मिली सफलता के केंद्र में तापसी पन्नू हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक मां की दमदार भूमिका निभाई है, जिसे देश दुनिया भर में मौजूद दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। कमाल का एक्शन, भावनाओं से भरी कहानी और एक मज़बूत महिला मुख्य किरदार के साथ, ‘गांधारी’ हाल के दिनों की सबसे कम्पेलिंग फीमेल-लेड एक्शन फ़िल्मों में से एक बनकर उभर रही है।

फिल्म की ग्लोबल परफॉर्मेंस इस लिए भी और खास है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई बड़ी इंटरनेशनल रिलीज़ और पहले से पॉपुलर टाइटल्स को कड़ी टक्कर दे रही है। बता दें कि ‘गांधारी’ ने ‘अल्फा’, ‘जी.डीएन’, ‘द व्हिस्पर मैन’ और ‘द ब्रेडविनर्स’ जैसे टाइटल्स को पीछे छोड़ते हुए मिडिल ईस्ट, एशिया-पैसिफिक, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के कई मार्केट्स की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। बांग्लादेश और कुवैत में टॉप रैंकिंग हासिल करने से लेकर नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीकी मार्केट्स में मजबूत पकड़ बनाने तक, फिल्म दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दर्शकों तक पहुंच बना रही है।

जबरदस्त एक्शन और एक बेहद इमोशनल कहानी के बीच ‘गांधारी’ ने खूबसूरती से तालमेल बिठाया है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है जिसे बेहद परेशान किया गया है और उसे उसके इस रूप में बदलने के लिए मजबूर किया हुआ है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक इसके ग्लोबल अपील को बढ़ावा देते हैं। यह एक फीमेल लेड एक्शन फिल्म है और यह बात इसे कुछ खास इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल करती है।

कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी और प्रोड्यूस की गई गांधारी को देवाशीष मखीजा के डायरेक्शन में बनाया गया है। गांधारी ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इंडियन कंटेंट के लिए एक और अहम माइलस्टोन सेट कर राही है। 54 देशों में इसकी परफॉर्मेंस इंडियन जॉनर सिनेमा की बढ़ती इंटरनेशनल पहुंच और फीमेल-लेड एक्शन स्टोरीज़ के लिए बढ़ती मांग को दर्शा रही है।

‘गांधारी’ के इंटरनेशनल चार्ट्स पर अपनी लगातार मौजूदगी बनाए रखने के साथ, तापसी पन्नू की यह लेटेस्ट फिल्म सिर्फ अपने देश तक सीमित सफलता से कहीं आगे साबित हो रही है। इसकी बढ़ती ग्लोबल पहचान इस फिल्म को फीमेल लेड एक्शन थ्रिलर के रूप में और मजबूती से स्थापित करती है, साथ ही यह तापसी की उस काबिलियत को भी दर्शाती है जिसके दम पर वह ऐसी कहानियों को लीड करती हैं जो भौगोलिक सीमाओं से परे हर जगह के दर्शकों को पसंद आती हैं।

Related Articles

Back to top button