‘राणाबाली’ का ऑफिशियल टीज़र कल शाम 4:05 बजे होगा रिलीज़, दशहरा वर्ल्ड प्रीमियर का काउंटडाउन हुआ शुरू

- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणाबाली‘ का आया बड़ा अपडेट, कल 4:05 बजे रिलीज़ होगा ऑफिशियल टीज़र
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणाबाली’ की इस दशहरा ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज़ से पहले, इसके मेकर्स ने अब कल इसके टीज़र के जरिए फैंस को इस एपिक हिस्टोरिकल एक्शन सागा की पहली झलक दिखाने की तैयारी कर ली है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘राणाबाली’ खुद को साल की सबसे बड़ी ही नहीं बल्कि मच अवेटेड फिल्म के रूप में सेट कर चुकी है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाया जा रहा है, जिसमें ऑन- और ऑफ-स्क्रीन बेहद पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक कभी न कही गई ऐतिहासिक गाथा पेश करने जा रही है। फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही मेकर्स द्वारा समय-समय पर साझा किए गए दमदार पोस्टर्स, गानों, और खास झलक के ज़रिए उत्सुकता बनाए हुए है। मेकर्स ने ‘राणाबाली’ की रिलीज़ डेट के रूप में दशहरा के ग्रैंड फेस्टिव रिलीज़ को लॉक किया है, ऐसे में फिल्म अब धीरे-धीरे अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के करीब पहुंच रही है।
त्योहार के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की काउंटडाउन शुरू करने के लिए, प्रोड्यूसर्स, माइथ्री मूवी मेकर्स, गुलशन कुमार, भूषण कुमार, और टी-सीरीज़ फिल्म्स के साथ मिलकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यह घोषणा की है कि फिल्म का पहला आधिकारिक टीज़र कल दोपहर रिलीज़ किया जाएगा।
फिल्म से विजय देवरकोंडा का एक नया पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर में उन्हें ऊबड़-खाबड़ इलाके में घोड़े पर सवार देखा जा सकता है। ऐसे में इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कहा है:
“पेश है ‘साहसी योद्धा’ की शपथ 🔥⚔️
#RanabaaliTeaser कल शाम 4.05 बजे आएगा ❤🔥
#Ranabaali दुनिया भर में 16.10.26 को बड़े लेवल पर रिलीज़ होगी।”
कल, 9 सितंबर को शाम 4:05 बजे टीज़र रिलीज़ होने वाला है और दशहरा रिलीज़ से पहले ‘राणाबाली’ की दुनिया की पहली झलक देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच गई है।
‘राणाबाली’ असल में हमेशा से अच्छाई और बुराई के बीच चलती आ रही लड़ाई की एक साहसी कहानी है। यह फिल्म अपने थीम में दशहरा की भावना लिए हुए है, और इस तरह से यह अच्छाई की बुराई पर जीत की झलक दिखाती है। छुट्टि के मौके को और खास बनाने के लिए, मेकर्स ने इस फ़िल्म को दशहरा से ठीक पहले वाले हफ्ते में रिलीज़ करने का फ़ैसला लिया है। इसके पीछे की वजह यह है कि दुनिया भर के दर्शकों को त्योहार के मौसम में जश्न मनाने के लिए एक और वजह दी जा सके, जो कि राणाबाली का बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव होगा।
राणाबाली को राहुल संकृत्यायन के डायरेक्शन में बनाया गया है। बतौर लीड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों बिल्कुल अलग और कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं, जो कि बिल्कुल नया और ज्यादा रॉ है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय–अतुल के शानदार म्यूजिक के साथ ‘राणाबाली’ अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए तैयार है।




