दतिया में नाराज किसानों का चक्का जाम: फसल के दाम कम मिलने से हो रहा नुकसान, कर्मचारी और व्यापारियों पर मनमानी का आरोप

[ad_1]

दतिया26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धान के भाव कम मिलने से नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी में देर तक हंगामा किया। उसके बाद किसानों ने मंडी के बाहर इंदरगढ़ ग्वालियर रोड पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने कहा कि जब तक धान उचित रेट पर नहीं खरीदी जाती, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।

मामला कृषि उपज मंडी इंदरगढ़ का है। यहां शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से किसानों ने ग्वालियर इंदरगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच किसानों ने व्यापारी और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं अब मंडी भाव को लेकर किसान व्यापारी और मंडी प्रशासन के बीच बातचीत के बाद हल निकलेगा।

नीलामी में हो रही मन मनमानी
पचोखरा गांव निवासी किसान रमाशंकर ने बताया कि मंडी कर्मचारी और व्यापारियों की मनमानी चल रही है। धान की बाजार में लगभग तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर है। इसके बावजूद व्यापारियों के साथ घाट के चलते किसानों की धान नीलामी के दौरान 2400 से 2500 रुपए तक खरीद रहे हैं। ऐसे में हम किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। हम किसानों की धान उचित रेट में नहीं खरीदी जाती है तो यह चक्का जाम जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button