पेड़ पर लटका मिला प्रोफेसर की मां का शव: घर के पीछे पेड पर नाईलोन की रस्सी से लगाई फांसी,पुलिस कर रही मामले की जांच

[ad_1]

छिंदवाड़ा30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परासिया के खिरसाडोह की पॉलिटेक्निक कालोनी में मंगलवार को महिला का शव पेड पर लटका हुआ पाया गया। सुबह मृतक का पुत्र गाडी चलाना सीखने गया था। लौटकर देखा तो घर में ताला लगा था और मां कहीं नहीं थी। ढूंढते पर घर के पीछे ही पेड पर महिला का शव पेड पर लटका हुआ पाया गया। महिला का शव नाईलोन की रस्से से बने फंदे पर लटका हुआ था। महिला 55 वर्षीय सुखवती नाग बीमार थी। उनका मानसिक ठीक नहीं था। महिला के पुत्र पवन नाग पेंचव्हेली कालेज परासिया में प्रोफेसर है।

पालीटेक्निक की कालोनी में वे अपनी मां के साथ रहते थे। सुबह वे गाडी सीखने जाते है। गाडी सीखकर वे लौटे तो घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद परासिया टीआई प्रतिक्षा मार्कों स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। मकान की चाबी शव के पास ही पडी हुई पाई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

पति से विवाद के चर्चा में था परिवार

महिला सुखवती नाग और उनके पति के बीच का विवाद जिले भर में चर्चाओं में था। महिला ने तामिया थाने में षिकायत दर्ज कराई थी कि बस से आते समय उन्हें उतार लिया गया था और लूटकर उन पर जानलेवा हमला किया गया था। एक ही बस में आने के बाद महिला का पति मौके पर नहीं मिला था। इस मामले में बाद में पति द्वारा ही हमला कराए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद से महिला चोटों के कारण मानसिक असंतुलन में थी। आज उनका शव फांसी पर लटका पाया गया।

नाईलोन की रस्सी से लटका मिला शव: टीआई मार्कों

टीआई प्रतिक्षा मार्कों ने बताया कि महिला सुखवती नाग का शव घर के पीछे के हिस्से में पेड पर लटका मिला। महिला की मानसिक हालत कमजोर थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button