एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत KPL ने बांटे 24,035 फलदार पौधे

कोरबा, 30 सितम्बर। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार वृक्षों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोरबा पावर लिमिटेड (KPL) द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 24,035 फलदार पौधों का वितरण किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जनआंदोलन तथा अदाणी समूह के वर्ष 2030 तक 10 करोड़ वृक्षारोपण के विजन के अनुरूप की गई है। अभियान के तहत कुल 25,000 फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
केपीएल की ओर से कोरबा जिले के आसपास स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों और ग्रामीण समुदायों को आम, अमरूद, जामुन, कटहल, नींबू, बादाम, सीताफल और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे वितरित किए गए। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को पर्यावरण संरक्षण के साथ पोषण और भविष्य में अतिरिक्त आय के अवसरों से जोड़ना भी है।
फलदार पौधों के बड़े पैमाने पर वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ने के साथ जैव विविधता को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आने वाले वर्षों में इन पौधों से प्राप्त होने वाले फल स्थानीय परिवारों के पोषण में उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं, फल उत्पादन बढ़ने पर ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध हो सकता है।
इस अवसर पर KPL के प्रमुख व्यवसाय अधिकारी समीर कुमार मित्रा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के प्रति सम्मान का भाव भी व्यक्त करता है। मां के नाम एक पौधा लगाना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से इस तरह की पहल को व्यापक रूप देने से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
KPL के परियोजना प्रमुख सीवीके प्रसाद ने कहा कि फलदार पौधों का वितरण क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता को प्रोत्साहित करने और पर्यावरणीय संतुलन बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इन पौधों से भविष्य में मिलने वाले फल ग्रामीण समुदायों के पोषण में योगदान देने के साथ परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और पौधों का संरक्षण जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा कार्बन अवशोषण बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
KPL का यह अभियान अदाणी समूह के ‘100 Million Trees by 2030’ विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रयासों को आगे बढ़ाता है। कंपनी के अनुसार, स्थानीय समुदायों की भागीदारी से संचालित यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और जैव विविधता को मजबूत करने की दीर्घकालिक दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।




