रायसेन शहर की शीतल सिटी कॉलोनी में विवाद: फेस वन और फेस टू के लोग मंदिर निर्माण को लेकर आए आमने-सामने, मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने समझाया

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- The People Of Face One And Face Two Came Face To Face With The Construction Of The Temple, The Tehsildar Reached The Spot And The Police Explained
रायसेन16 मिनट पहले
रायसेन शहर की शीतल सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है पर इस बार चोरी का नहीं, बल्कि कॉलोनी में बन रहे मंदिर का मामला है। जिसमें फेस वन और फेस टू के लोग आमने-सामने हो गए हैं।
रविवार शाम को शहर की सांची मार्ग पर शीतल सिटी कॉलोनी में फेस वन और फेस 2 लोग कॉलोनी में बन रहे मंदिर को लेकर विवाद हो गया। फेस वन के लोगों ने कहा कि कॉलोनाइजर ने कई सालों पहले कॉलोनी के फेस वन के लिए एक पार्क की जगह दी थी। कॉलोनाइजर ने सालों साल बाद भी पार्क नहीं बनाया। इसके बाद लोगों ने खुद के खर्चे से एक भगवान शिव का मंदिर बनाने का काम शुरू कर दिया। रविवार को कॉलोनी के कर्मचारी उस मंदिर को हटाने पहुंच गए, जिस पर से फेस वन के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मंदिर हटाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय प्रताप पटेल, नायक तहसीलदार शिवांगी खरे सहित पुलिस ने लोगों को समझाइश दी।
फेस 2 लोगों ने मंदिर दूसरी जगह बनाने की मांग कॉलोनाइजर से की तो कॉलोनाइजर ने एक दूसरी जगह देने के लिए फेस टू के लोगों को एक सहमति पत्र भी सौंप दिया है। वहीं इधर फेस वन के लोगों ने कहा कि मंदिर यहां से नहीं हटेगा।



Source link




