Chhattisgarh

अखिल जैन को अमेरिकन पीस विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया द्वारा पीएचडी की उपाधि

रायपुर । गौ सेवा, जैविक कृषि और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) को अमेरिकन पीस विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया ने डॉक्टरेट (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें रविवार को जयपुर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में प्रमुख हस्तियां शामिल
समारोह के मुख्य अतिथि एसवीबीपी यूनिवर्सिटी पुणे के डॉ. आरके शर्मा और अर्हम फाउंडेशन जयपुर के संस्थापक डॉ. पंकज जैन ने अखिल जैन को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक अशोक शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र कौशिक भी उपस्थित थे।

सामाजिक और कृषि क्षेत्र में योगदान
अखिल जैन जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि भी हैं और गौ सेवा के साथ ही गोबर और गौ मूत्र से जुड़े रिसर्च का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वे जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और रासायनिक खादों से फसलों को बचाने के लिए “फसल अमृत” के माध्यम से लाखों किसानों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनका यह योगदान समाज और पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अखिल जैन को मिले इस सम्मान ने गौ सेवा और जैविक कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को एक नई पहचान दिलाई है।

Related Articles

Back to top button