Madhyapradesh

किताबों का बोझ और उफनती नदी का डर! जान की बाजी लगा स्कूल जाने को मजबूर मासूम; दौरे के बीच खुली दावों की पोल

विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ाने वाली तस्वीरें सामने आई है। लटेरी तहसील के ग्राम पंचायत धीरगढ़ अंतर्गत भीलाखेड़ी खुर्द में मासूम बच्चे हर दिन आपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। किताबों का बोझ पीठ पर लादे ये बच्चे जब मटमैले और तेज बहाव वाले पानी के बीच से गुजरते हैं, तो जरा सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती है।

कब सुधरेंगे विदिशा के हालात? विदिशा जिले में बदहाल रास्तों और जानलेवा सफर की यह कोई पहली तस्वीर नहीं है: पलोह डैम: पलोह डैम से जान जोखिम में डालकर गुजरते लोगों की तस्वीरें सामने आईं।


नटेरन का संदीपनी स्कूल: नटेरन में मासूम बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ठूंसकर स्कूल ले जाने की तस्वीरें वायरल हुईं। अब धीरगढ़ की उफनती नदी: भीलाखेड़ी खुर्द में बिना पुल की नदी को तैरकर और पैदल पार करते बच्चों का वीडियो प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधे सवाल उठा रहा है।

सबसे शर्मनाक और गंभीर बात यह है कि जिस वक्त मासूम बच्चे इस उफनती नदी से अपनी जान दांव पर लगाकर स्कूल पहुंच रहे थे, ठीक उसी दौरान संभाग आयुक्त खुद विदिशा जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में नदी उफान पर आ जाती है लेकिन नेताओं और अफसरों की अनदेखी के चलते आज तक यहां पुल का निर्माण नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button