Chhattisgarh

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोटरी क्लब ने निगम के साथ किया वृक्षारोपण

कोरबा, 22 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शनिवार को सरस्वती स्कूल सीतामणी के पास पुलिया तक मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ रोटरी क्लब के सदस्यों और नागरिकों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाना है।

शनिवार को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता विनोद गोंड सहित रोटरी क्लब के सदस्य विक्रम अग्रवाल, सतनाम मन्होत्रा, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, विनोद जलान, रमेश गुप्ता, मनमोहन, गोपी, अमर सिंह, फिरतूराम, फिरत सहित अन्य नागरिकों ने पौधे लगाए।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए हरित कोरबा के अभियान को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।

Related Articles

Back to top button