रायसेन में शांति समिति की बैठक: नवदुर्गा, दशहरा की तैयारियों के चलते पदाधिकारियों, नागरिकों ने दिए सुझाव

[ad_1]

रायसेन9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन में नव दुर्गा उत्सव, दशहरा पर्व को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार शाम 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के बीच प्रशासन द्वारा सुझाव लिए गए।

बैठक में उपस्थित प्रभारी जिला पंचायत सीईओ एलके खरे, नगर निरीक्षक आशीष सपरे, नायब तहसीलदार शिवांगी खरे, सीएमओ सुधीर सिंह ने पहले सभी गणमान्य नागरिकों और समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के उपरांत कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसे लेकर प्रशासन हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहेगी, साफ-सफाई की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। शहर में सुरक्षा को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा 10 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए सुधीर सिंह ने सहमति दर्ज की। वहीं हिंदू उत्सव समिति के जिला अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, नगर सुरक्षा समिति के संयोजक मुकेश शर्मा, मोहन चक्रवर्ती, हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी तिलक शाक्य, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष सैयद फरहान अली एडवोकेट आदि कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। और नव दुर्गा उत्सव दशहरा पर्व शांति सौहार्द के साथ मनाए जाने को लेकर अपने सुझाव रखे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button