Chhattisgarh

CG ACCIDENT: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी स्कॉर्पियो, चार से अधिक लोग घायल

अम्बिकापुर, 17 नवंबर । सरगुजा जिले के अम्बिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग (एनएच-43) पर सोमवार की देर रात सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना में वाहन सवार चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से स्कॉर्पियो के अंदर फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात एंबुलेंस और पुलिस वाहन की सहायता से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीतापुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में धुत होकर बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button