आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन शुरू, मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर करेंगी प्रदर्शन

रायपुर, 17 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में मानदेय बढ़ोतरी और नियमितीकरण समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आंदोलन की राह पर हैं। अपनी मांगों को लेकर वे जिला स्तर पर तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। इस दौरान अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।
आंदोलन के पहले चरण में 17 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को प्रस्तुत करेंगी। इसके जरिए वे अपनी कार्य परिस्थितियों और लंबित मांगों को सरकार के सामने रखने का प्रयास करेंगी।
वहीं, 18 नवंबर को थाली और चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर को काला चश्मा और काली साड़ी पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। छह सूत्रीय मांगों में मानदेय में वृद्धि और नियमितीकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं। अपनी मांगों को लेकर वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेंगी।




