Chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह सोहन धीवर के मुख्य आतिथ्य में गिरौद में मनाया गया

रायपुर/ बोहरी मंडल के ग्राम गिरौद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोहन धीवर (सह कोषाध्यक्ष, भाजपा रायपुर ग्रामीण) थे, जबकि अध्यक्षता मधु वर्मा (ग्राम पंचायत सरपंच) ने की। बोहरी मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज में योगदान के लिए प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किए गए।

मुख्य अतिथि सोहन धीवर ने महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महिला कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,“सशक्त महिला – सशक्त भारत” के संकल्प के साथ केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर महिला शक्ति का सम्मान करते हुए दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

Related Articles

Back to top button