Chhattisgarh

जांजगीर में 30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन

जांजगीर-नैला। जांजगीर में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री अग्रसेन सेवा समिति, नैला-जांजगीर द्वारा स्व. द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता और शरीर के माप के अनुसार उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक श्री अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर में आयोजित होगा। यहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाभार्थियों का पंजीयन, जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिविर के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति का सहयोग रहेगा। लाभार्थियों को पंजीयन एवं नि:शुल्क जांच के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और उपलब्ध होने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। कृत्रिम अंग लाभार्थी की जरूरत और माप के अनुसार तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।

पंजीयन एवं जानकारी के लिए अमर सुल्तानिया (9425223035), विक्रांत अग्रवाल (9329155831), दीपक सिंघानिया (9098113111), अखिल बंसल (9827979541), आकाश सिंघानिया (7879963975), नवदीप अग्रवाल (9993447477), निकुंज भोपालपुरिया (8269857444), अनुभव अग्रवाल (8085415395), आदित्य भोपालपुरिया (9993787355), यश भोपालपुरिया (6264192878) और अंकित अग्रवाल (9907027500) से संपर्क किया जा सकता है।

शिविर के प्रायोजक संजय केदार अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल हैं। आयोजन श्री अग्रसेन सेवा समिति, नैला-जांजगीर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button