Chhattisgarh

कोरबा जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दावा-आपत्ति का मौका, 5 और 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

कोरबा, 28 सितंबर 2026। जिला चिकित्सालय कोरबा में जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा स्टॉफ नर्स, ड्रेसर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष के पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

अभ्यर्थी अनंतिम मेरिट सूची के सभी कॉलमों का सूक्ष्म अवलोकन कर किसी प्रकार की आपत्ति होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरबा में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। सूची कार्यालय के सूचना पटल के साथ कोरबा जिले की शासकीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

इसी तरह जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और फार्मासिस्ट पदों की पात्र एवं अपात्र सूची भी जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थी सूची के सभी कॉलमों का अवलोकन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय-सीमा में प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा, जिसके बाद पृथक से दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587859800 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button