Entertainment

रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायणम्’ मेकर्स ने शेयर की खास BTS की झलक, भगवान राम के रूप में दिखे एक्टर

‘रामायणम्’ से रणबीर कपूर का खास लुक आया सामने, बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो

मुंबई। णबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने एक खास BTS शेयर की है, जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे पूजनीय किरदारों में से एक के लिए रणबीर की तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन की खास झलक देखने को मिलती है।

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक सामने आए BTS वीडियो में बात करते हुए कहा है कि रामायणम् जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसी कारण से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था। रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरे जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है।

समाने आए झलक में रणबीर के तीनों को-स्टार्स जैसे दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल, सीता बनीं साई पल्लवी, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे लक्ष्मण को भी देखा जा सकता है। साझा किए गए झलक में तीनों इस बात को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए एक दम सही बनाती हैं। वीडियो में कलाकारों के लुक्स में बदलाव से लेकर सीन्स की शूटिंग से लेकर फिल्म के लिए की जाने वाली अन्य तैयारियों की झलक देखी जा सकती है। इस तरह से BTS के जरिए दर्शकों को महाकाव्य की मेकिंग से रूबरू होने का मौका मिला है।

BTS के जरिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बड़े विजन की झलक भी मिलती है, यानी रामायणम् की दुनिया को आकर देने के लिए फिल्म मेकर ने ईस्ट और वेस्ट दोनों ही जगहों के शानदात टैलेंट्स को एक छत के नीचे लाया है, ताकि महाकाव्य की दुनिया को बड़े पैमाने पर बनाकर दिखाया जा सके। फिल्म के ऐसे ही इंटरनेशनल टैलेंट एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी की बात करें तो उन्होंने रामायणम् के बारीकी से किए जाने वाले हर एक एक्शन सीन के लिए रणबीर कपूर को स्पेशल ट्रेनिंग दी है। ‘रामायणम्’ की सांस्कृतिक भावनाओं को रोशनी में लाने के साथ, यह BTS प्रोजेक्ट के इंटरनेशनल लेवल होने मौजूदगी की भी एक झलक देता है, जिसमें दुनियाभर के जाने माने एक्शन और स्टंट प्रोफेशनल्स अपनी एक्सपर्टीज़ के साथ इसके किरदारों और एक्शन सींस को ज़िंदा करने में योगदान दे रहे हैं।

रणबीर को विश करते हुए मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर लिखा है,

‘रामायणम्’ को लेकर हर नए अपडेट के साथ फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में मेकर्स द्वारा जारीनकिया गया यह नया BTS वीडियो सामने आया है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिससे इस दो-पार्ट वाली महाकाव्य फिल्म के बड़े पैमाने और इसकी शानदार स्टारकास्ट को लेकर चर्चा और तेज़ हो गई है।

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म को सोनी पिक्चर्स रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button