राहुल गांधी का हैदराबाद मॉडल फॉलो करेगी कांग्रेस: संगठन के नेताओं को राहुल से मिलाने की तैयारी, ऐतिहासिक स्वागत में जुटी कांग्रेस

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Preparations To Join The Leaders Of The Organization With Rahul, Congress Engaged In Historic Welcome

इंदौर12 मिनट पहले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को MP में दस्तक देगी। अलग-अलग रास्तों से होते हुए राहुल गांधी की यात्रा इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। MP में खास कर इंदौर में कांग्रेस ये प्रयास कर रही है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने और ऐसा स्वागत करने की तैयारी है कि वह इतिहास में दर्ज हो जाए। हैदराबाद से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग समझकर आए कांग्रेस नेता अब उस प्लानिंग को MP में उतारने की तैयारी में है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की जा रही प्लानिंग को लेकर इंदौर में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

राहुल गांधी की सलाहकार समिति ने दिया ये प्रस्ताव

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब इंदौर पहुंचेगी, तब इंदौर में कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी से मिलाने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने शहर के सभी सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा कर सकें इसके लिए एक प्रस्ताव भी राहुल गांधी की सलाहकार समिति को भेजा है। बाकलीवाल प्रयास कर रहे हैं कि राहुल गांधी जब इंदौर में रहें तब आधे घंटे का समय उनसे मिल सके। ताकि वे सभी कांग्रेसजनों को राहुल से मिला सकें। हालांकि कई कांग्रेस नेता होड़ में हैं कि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हो जाए।

घर-घर जाकर देंगे पीले चावल, बताएंगे यात्रा का उद्देश्य

भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हो सकें। इसके लिए कांग्रेस नेता प्रयास कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा भीड़ उनकी यात्रा में शामिल हों। इसलिए इंदौर के छोटे से लेकर बड़े सभी नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों से मिलें और उन्हें राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य बताएं और उन्हें यात्रा में शामिल होने के पीले चावल देकर निमंत्रण देंगे। जल्द ही कांग्रेसजन अपने-अपने क्षेत्र में जनता के पास जाकर उन्हें यात्रा का उद्देश्य और यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को इससे जोड़ें।

इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने हैदराबाद के कांग्रेस नेताओं से यात्रा प्लान को समझा।

इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने हैदराबाद के कांग्रेस नेताओं से यात्रा प्लान को समझा।

स्वागत करने वालों की भी लिस्ट हो रही तैयार

इंदौर में जब राहुल गांधी की यात्रा आएगी। उस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत करने की प्लानिंग की जा रही है। स्वागत ऐसा करने की तैयारी की यह इतिहास में दर्ज। मगर इस स्वागत के दौरान अनुशासन का खास ख्याल रखने की हिदायत भी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी गई है। बाकलीवाल का कहना है कि इंदौर का जो रूट फाइनल होगा उस पर मंचों के माध्यम से राहुल गांधी की यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। खास बात यह है कि स्वागत करने वालों की भी लिस्ट इंदौर में तैयार हो रही है। स्वागत कौन-कौन करेगा यह भी फाइनल किया जा रहा है। इसमें ये बात भी निकलकर सामने आई है कि विधानसभा अनुसार सभी को एरिया बांट दिया जाएगा। जहां वे राहुल गांधी जी का स्वागत कर सकें।

हैदराबाद की प्लानिंग को MP में उतारेंगे

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंदौर से नेताओं का दल हैदराबाद गया था। यहां पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाओं और प्लानिंग को समझा है। उसी तरह की प्लानिंग और व्यवस्था यहां भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी सुबह 6 बजे यात्रा शुरू कर देते हैं। इसके पहले सेवादल द्वारा झंडा फहरा दिया जाता है। सुबह साढ़े 5 बजे यात्रा में शामिल होने वाले उन्हें वहां पहुंचना होता है। इसके बाद करीब 7-8 किमी चलने के बाद वे चाय के लिए रुकते हैं। 10 मिनट का ब्रेक होता है, जिसमें चाय पीने के साथ ही कुछ लोगों से चर्चा करते हैं। इसके बाद यात्रा फिर शुरू होती है और 13-14 किमी चलने के बाद करीब 10.30 बजे के आसपास यात्रा अपने उस स्थान पर पहुंचती है जहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहती है। यहां पर राहुल गांधी का अलग टेंट होता है वे वहां चले जाते हैं और यात्रा में चलने वालों को ज्यूस और फ्रूट दिया जाता है। 11.30 बजे से यहां लंच शुरू हो जाता है। लंच के बाद वे थोड़ा आराम करते है और फिर लोगों से मिलते हैं।

कांग्रेस एमपी में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का हैदराबाद मॉडल फॉलो करेगी।

कांग्रेस एमपी में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का हैदराबाद मॉडल फॉलो करेगी।

4 बजे फिर शुरू होती है यात्रा

उन्होंने बताया कि ठीक 4 बजे यात्रा फिर से शुरू हो जाती है। इसके बाद 8 से 10 किमी चलने के बाद राहुल गांधी उस स्थान पर पहुंचते हैं जहां नुक्कड़ सभा स्थल पर पहुंच जाते हैं। यहां पर लोगों को संबोधित करने के बाद वे आगे बढ़ते हैं और उस स्थान पर पहुंचते है जहां वे रात में रुकने वाले होते है। यहां रात के खाने की व्यवस्था रहती है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button