दिन व रात के पारे में 16 डिग्री का अंतर: दिपावली पर सुबह शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप निकलने से हो रही गर्मी

[ad_1]

अशोकनगर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर में इस बार दिपावली पर सुबह-शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन के समय सूरज के तीखे तेवर होने की वजह से दिन में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। रात के समय ठंड होने की वजह से दिन और रात के पारे में 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर हो गया है।

इस समय दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, तो वहीं रात का पारा भी 16 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। यह तापमान बीते एक सप्ताह से बना हुआ है। अब अगले कुछ और दिन में दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हो जाएगी।

सुबह छा रही कोहरे की हल्की परत

मौसम में बदलाव होने के साथ ही सुबह कोहरे की हल्की परत छा रही है। जिससे सुबह के समय लोगों को ठंड का अधिक ऐहसास हो रहा है। लगभग दो घंटे तक सुबह के समय हल्का-हल्का कोहरा छाया रहता है। कोहरे की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सुबह लगभग एक घंटे से अधिक समय तक कोहरा छाया रहता है।

इस बारिश के मौसम में मानसून की विदाई काफी लेट, 14 अक्टूबर को हुई है। बारिश का दौड़ थमते ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, तब से ही दिन और रात के पारे में गिरावट हुई। एक सप्ताह से रात के समय ठंड का ऐहसास हो रहा था। लेकिन अब सुबह और शाम के समय भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button