नर्मदापुरम! गरबा में एंट्री के नियम: जींस, टी-शर्ट, पैंट वालों को नो एंट्री, पहचान पत्र अनिवार्य

[ad_1]
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
प्रतीकात्मक तस्वीर।
नवरात्र में गरबा महोत्सव में एंट्री को लेकर इस बार सख्ती बरती जा रहीं है। नर्मदापुरम में होने वाले केशरिया गरबा महोत्सव में भोपाल, इंदौर, उज्जैन शहरों में आयोजित गरबा रास के नियमों को फालो करना होगा। एंट्री के लिए पहचान पत्र बताना अनिवार्य होगा। गरबा में जींस, पैंट, t-shirt, टॉप, स्कर्ट पहनने वाले महिला, पुरुषों ली एंट्री नहीं हो पाएगी। महिलाओं को सलवार सूट, सलवार सूट, लहंगा, साड़ी, गरबा ड्रेस, पुरुषों को कुर्ता-पजामा, गरबा ड्रेस पहनना होगा। केशरिया गरबा महोत्सव 3,4 और 5 अक्टूबर को अग्निहोत्री गार्डन में शाम 7 से 10 बजे तक होगा। श्री समर्पण श्री सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम संयोजक स्वदेश सैनी ने बताया तीन दिवसीय गरबा उत्सव में पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आना अनिवार्य रहेगा। सिंगल पुरुषों के एंट्री नहीं होगी। सभी नियमों का पालन करना होगा।
गरबा रास में एंट्री के नियम
- 1- लड़के एवं लड़कियो को जीन्स टीशर्ट में एंट्री नहीं दी जाएगी। ( लड़कियां -सलवार सूट, लहंगा, साड़ी, गरबा ड्रेस, लड़के : कुर्ता-पजामा, गरबा ड्रेस )
- 2 – बिना पास के एंट्री नहीं होंगी।
- 3 -सिंगल लड़को अनुमति नहीं है।
- 4 – ल़डकियों को सिंगल एवं ग्रुप में प्रवेश दिया जाएगा।
- 5 – आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा।
दैनिक-भास्कर का गरबा उत्सव आज से
नर्मदापुरम में दैनिक भास्कर का शक्ति गरबा उत्सव शुक्रवार 30 सितंबर से प्लेटिनम रिसोर्ट में शुरू होगा। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गरबा चलेगा। गरबा रास के लिए मास्टर ट्रेनर कोरियाग्राफर शालिनी कहार कई गरबा प्रेमियों को प्रशिक्षण दे रहे।
Source link