अशोकनगर में सुबह 3 घंटे छाया रहा कोहरा: 24 घंटे में दिन और रात के पारे में गिरावट, कल से मौसम साफ रहने का अनुमान

[ad_1]

अशोकनगर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है, जो 3 घंटे से अधिक समय तक छाया रहा। जिसकी परत से दूर तक देख पाना संभव नहीं हो सका। वहीं, बीते 24 घंटे में दिन और रात के पारे में भी गिरावट दर्ज हुई है। दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं रात का पारा भी 18 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज होने के बाद अब हल्की ठंड का असर होने लगा है।

कल से बदलेगा मौसम

बीते 1 सप्ताह से प्रतिदिन दिन और रात के पारे में वृद्धि हो रही थी। जिसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास होना बंद हो गया था। लेकिन एक बार फिर से पारे में गिरावट दर्ज होने के बाद ठंड का एहसास होने लगा है। साथ ही एक सप्ताह से हल्के बादल छाए थे। बादल हटने के बाद ठंड पड़ेगी। इसके अलावा शनिवार से मौसम साफ रहने का अनुमान बना है।

3 घंटे छाया रहा कोहरा

बारिश के बाद सर्दी का मौसम शुरू होते ही कई बार हल्का हल्का कोहरा छाया। लेकिन सीजन में अब तक का सबसे अधिक घना कोहरा शुक्रवार को सुबह के समय छाया रहा। लगभग 10 तक कोहरे की परत दिखाई दी। जिसके बाद बढ़ते सूरज के तेज के साथ कोहरा हट गया। जिसे ज्यादा दूर तक देख पाना संभव नहीं हो सका।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button