सिंगरौली में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी: जनवरी से अब तक 127 की मौत; 50 से ज्यादा ने खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की टक्कर से गंवाई जान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Singrauli
- 127 Deaths Since January; More Than 50 Lost Their Lives Due To The Collision Of Vehicles Transporting Minerals
सिंगरौली32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सासन पुलिया के पास रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत के बाद लोगाें ने जाम लगा दिया था। (फाइल फोटो)
मध्यप्रदेश का सिंगरौली जिले में खनिज का भंडार है। यहां कोयला, सोना, के साथ रेत का भी भंडार है। जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाली नदियों से रेत का वैध और अवैध कारोबार जारी है। रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों से रोजाना हादसे हो रहे हैं। इनमें किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है। अवैध रेत के खनन व परिवहन को रोकने की सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जनवरी से अब तक सड़क हादसे में 127 लोगों की मौत हाे चुकी है। इनमें से खनिज परिवहन वाले वाहनों की टक्कर से 50 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। इन हादसों की बड़ी वजह तेज रफ्तार और ब्लैक स्पॉट में सुधार नहीं होना भी है। खनिज परिवहन कर रहे वाहन ट्रिप बढ़ाने के लिए तेज रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं होती हैं।
ज्यादातर दुर्घटनाओं के कारण
- अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की तेज रफ्तार।
- ज्यादा कमाई के चक्कर में ओवरलोड परिवहन।
- नशे में तेज गति से वाहन को चलाना।
- यातायात के नियमों की अनदेखी करना।
- दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट नहीं लगाना।
- चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होना।
दुर्घटनाओं के आकंड़े

जनवरी से अब तक दुर्घटनाओं की स्थिति

केस- 1

सासन पुलिया के पास बीते बुधवार की रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर की टक्कर से टूसा गांव निवासी नीरज दुबे पिता बलिराम दुबे की मौके पर मौत हो गई। नीरज देर शाम ड्यूटी से घर जा रहा था। सासन पुलिया के समीप रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
केस- 2
मोरवा से पेड़रिया जाने के दौरान बीते रविवार की देर शाम घर जाने के दौरान बाइक सवार मोतीलाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह रात में मोरवा से ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था। बिरकुनिया के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार की तड़के सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
Source link