मछुआरा समाज का पूरे प्रदेश में बढ़ा सम्मान: समान नागरिक संहिता राज्य स्तरीय समीक्षा व परामर्श बैठक में गायत्री गायग्वाल आमंत्रित

रायपुर/ अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) कानून के निर्माण एवं सुझाव प्रक्रिया हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हमारे समाज की अनमोल नवरत्न, श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मछुआरा संघ) को आधिकारिक पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया है।
राज्य शासन की उच्च स्तरीय समिति द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा व परामर्श बैठक में आपके बहुमूल्य विचारों और सुझावों को सम्मिलित किया जाएगा।
- विषय: समान नागरिक संहिता (UCC) प्रावधानों एवं प्रभावों पर समूह चर्चा
- आयोजक: UCC उच्च स्तरीय समिति, छत्तीसगढ़ शासन
- दिनांक: 27 अगस्त 2026
- समय: दोपहर 11:30 बजे
- स्थान: कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज ने श्रीमती गायत्री गायग्वाल को इस बड़ी उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की है।
आमंत्रण पर श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने कहा कि आज मैं पूरे अपने समाज को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहती हूं कि बेटी को आप सब लोगों ने इस लायक बनाया की सरकार के समक्ष मैं अपने समाज में अपने बात रख सकूं इस लायक आप लोगों ने बनाया इसके लिए दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं धन्यवाद सरकार के नहीं मैं धन्यवाद अपने समाज को देना चाहती हूं क्योंकि मुझे कोई लायक बनाया है तो वह मेरे पूरा समाज है। इसलिए आप सबको मैं धन्यवाद देना चाहती हूं।






