राजगढ़ में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन: बारिश में हुई फसल बर्बाद, किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की

[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ जिले में अतिवृष्टि से किसानों की सोयाबीन फसल बर्बाद हो गई। बारिश से खराब हुई फसलों का अतिशीघ्र सर्वे मुआयना कर मुआवजा दिलवाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय राजगढ़ में बैठक आयोजित कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ फसल की कटाई चल रही हैं। कही फसल खड़ी भी है। अधिक बारिश होने से किसानों के खेत में पानी तालाब जैसा भर चूका है। जिससे कि कटी हुई फसल खेत में तैरने लगी है फफूंद आने लगी व अंकुरित हो रही हैं। किसानों के सामने आगामी फसल के लिये खाद बीज की व्यवस्था जुटाना संभव नही है त्योहार भी आ रहे है किसान आर्थिक रूप से काफी परेशान है।
कांग्रेसियो ने कलेक्टर से कहा कि शासन द्वारा किसानों की फसल का सर्वे कराकर बीमा क्लेम राशि दिलवाने के साथ ही मुआवजा राशि तत्काल दिलवाया जाए। इस अवसर पूर्व ऊर्जामंत्री एवं विधायक प्रियव्रतसिंह के नेतृत्व में, जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर, ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय सहित जिले के सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link