Chhattisgarh

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

जामुल/ डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक, ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को NSS की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह ने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

पूर्व कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र कश्यप ने NSS की गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक श्री बलराज ताम्रकार ने युवाओं के सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

रेड रिबन क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, बचाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, पी. हेमाराम, भुनेश्वर साहू सहित कार्यालयीन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश कुमार मेश्राम ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. शशि कश्यप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सामाजिक सेवा, जन-जागरूकता एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button