Mirzapur X Review: वेब सीरीज से भी जबरदस्त, ‘मुन्ना भैया’ के साथ रवि किशन छाए… ‘मिर्जापुर द मूवी’ देख क्या बोले लोग?

मुंबई : प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो पल आ गया. आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज हो चुकी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स फिल्म में नजर आए. फैंस पहले से ही इस पिक्चर को लेकर एक्साइटेड थे. रिलीज के बाद फिल्म लोगों की उत्सुकता पर पूरी तरह खरी उतरती नजर आ रही है. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह के रिएक्शन लोग इस पिक्चर पर दे रहे हैं, उससे जाहिर है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूं तो यूजर्स सारे कैरेक्टर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मुन्ना त्रिपाठी के रोल के जरिए दिव्येंदु छाए हुए हैं. सीरीज में उनके किरदार का अंत हो गया था. ऐसे में उन्हें फिल्म में एक बार फिर से देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने दिव्येंदु को लेकर X पर लिखा, “मुन्ना भैया की खूब तारीफ. क्या शानदार परफॉर्मेंस है. वो विलेन हैं, लेकिन फिल्म में सारी लाइमलाइट उन्हीं पर रहती है.”
कालीन भैया की भी तारीफ
एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ये फिल्म रॉ और जबरदस्त फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव में बदलती है. कालीन भैया और मुन्ना भैया एक साथ. सबसे बेरहम और दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेगा.”
मु्न्ना के साथ रवि किशन की भी तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “मनोरंजन के मामले में ये फिल्म कहीं भी पीछे नहीं रहती. पंकज त्रिपाठी का जबरदस्त अंदाज और बबुआ यादव के तौर पर रवि किशन की एंट्री कहानी में तुरंत नई जान डाल देती है, जिससे कहानी को जरूरी जोश और एनर्जी मिलती है.”
रवि किशन की कास्टिंग सही फैसला
एक दूसरे यूजर ने रवि किशन की कास्टिंग को बिल्कुल सही बताते हुए लिखा, “#Mirzapurthemovie इंटरवल: दूसरे हाफ के लिए एकदम सही माहौल बनाया गया है और ‘लॉर्ड’ रवि किशन को कास्ट करके बहुत बढ़िया काम किया गया है.” X पर ही एक यूजर ने ये भी कहा, “‘मिर्जापुर द: मूवी’ वेब सीरीज से भी ज्यादा जबरदस्त है.”
एक शख्स ने ये भी लिखा, “ये फिल्म उन सभी चीजों का बड़े पर्दे वाला वर्जन लगती है, जिन्हें इस फ्रेंचाइजी में पहले लोगों ने पसंद किया था. जबरदस्त हिंसा, बेरहम सत्ता का खेल, डार्क ह्यूमर, बदला और सबसे बढ़कर ऐसे कैरेक्टर्स जो पूरी तरह से स्क्रीन पर छा जाते हैं. ” कुल मिलाकर ‘मिर्जापुर द: मूवी’ जबरदस्त तरीके से छाई है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.




