Chhattisgarh
CG NEWS : जन्माष्टमी पर मटकी बांध रहा था युवक, हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा…

बिलासपुर, 04 सितंबर (वेदांत समाचार): छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक युवक जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ के लिए मटकी बांधते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
Follow Us




