National
जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

देश आज आज देशभर में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज के दिन ही द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) का जन्म हुआ था। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पीएम पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!
Follow Us




