पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा: 10 और 11 सितंबर को खरगोन, खंडवा और बड़वानी जिले में होगा प्रवेश

[ad_1]

खरगोन44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) से पूरे प्रदेश में पेंशन सत्याग्रह यात्रा पर है। वे 10 और 11 सितंबर को खरगोन, खंडवा और बड़वानी जिले में पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा पर रहेंगे।

राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता संतोष जायसवाल, संतोष सोलंकी, प्रभुराम मालवीया,अमित शर्मा, अर्चना गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे भीकनगांव (गोराडिया) दोपहर 2 बजे झिरन्या, शाम 4 बजे पंधाना (खंडवा) और शाम 5 बजे (खंडवा) शिक्षकों के बीच रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष यादव 11 सितंबर रविवार 12 बजे बड़वानी जिले के राजपुर और 2 बजे सेंधवा पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा पर रहेंगे। शाम 4 बजे खरगोन सब्जी मंडी पार्क में खरगोन, भगवानपुरा, गोगावा, सेगांव और कसरावद के शिक्षक साथी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button