Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ धीवर समाज रायपुर परिक्षेत्र की महिला टीम का रामकुंड में बैठक संपन्न

रायपुर परगना अंतर्गत आने वाले सभी मोहल्ले में परिचयात्मक मिलन समारोह के माध्यम से समाज की आगामी योजनाएं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए आज रायपुर परिक्षेत्र की मातृशक्तियां नवरात्र में माता रानी की सेवा छोड़ समाज सेवा को सर्वोपरि समझते हुए आज रामकुंड में बैठक आयोजित कर सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। समाज की ये बेटियां समाज में कुछ नया करने की सोच के साथ घर से निकलीं हैं। रायपुर महानगर में निवासरत समस्त मातृशक्ति से निवेदन है इस महति कार्य में शामिल होकर नव समाज गढ़ने में सहयोग करें। इस अवसर पर रामकुंड से 23 महिलायें एकत्रित हुई।

रायपुर परिक्षेत्र की ओर से हेमा धीवर टिकरापारा, रंजीता फरिकार कंकाली पारा, शीतल मटियारा रामकुंड, भुवनेश्वरी धीवर आमापारा, राजकुमारी धीवर डीडीनगर, शकुन धीवर व भुवनेश्वरी धीवर बीरगांव शामिल हुई।

Follow Us




