Chhattisgarh

नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान! कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों के विरोध में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

  • कचहरी चौक पर गूंजे विरोध के स्वर, भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया

जांजगीर-चांपा। “नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के बुलंद नारे के साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा ने कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के लगे आरोपों के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के माध्यम से महिला सम्मान के मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया और संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी पुनीता डहरिया, जिला सह-प्रभारी विभा गौरहा, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पतकी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शन में गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुल्तानिया, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, नंद चौधरी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, विकास शर्मा, जिला पंचायत सभापति प्रियंका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, उमा सोनी, संगीता पाण्डेय, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, जिला महामंत्री डॉ. धनेश्वरी जागृति, सुनीता सिंह, राजेश्वर पाटले, प्रतिमा डेहरे, संजीता माली, हितेश यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी मेघा यादव, प्रेमलता कौशिक, मनीषा गोपाल, पूनम राय, रिया यादव, अनीता गुड्डू कहरा, जया गोपाल, सुशीला बरेठ, सोनू यादव, श्याम यादव, संतोषी साहू, शशि यादव, शिवानी कहरा एवं रूपेश झा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं

महिला मोर्चा के इस प्रदर्शन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। महिला सम्मान से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। “नारी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान” के संकल्प के साथ महिला मोर्चा ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button