Chhattisgarh

दीपका में भारी वाहनों से लगा लंबा जाम:बतारी मोड़ पर सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे ट्रेलर; स्कूली बच्चों-ऑफिस जाने वालों को परेशानी

कोरबा के दीपका इलाके में हादसों के साथ सड़क जाम की समस्या भी बढ़ रही है। सोमवार सुबह बतारी मोड़ पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। मुख्य सड़क पर दोनों तरफ भारी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े थे। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या रोज की हो गई है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा।

कुछ दिन पहले मोरगा चौकी क्षेत्र में तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए थे। इसके 24 घंटे के भीतर फिर एक वाहन टकरा गया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.स्पीडोमीटर और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर स्पीडोमीटर और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है। इसके साथ ही लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Related Articles

Back to top button