Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 सितंबर को रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान -2026के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा द्वारा 21 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर-चांपा में आयोजित होगा ।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है जिला महामंत्री ललित कश्यप ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाए और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करे। महामंत्री अभिषेक पांडेय ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिविर में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की है।भाजयुमो ने नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button