मंत्री प्रेमसिंह पटेल का निवाड़ी दौरा: कहा- पंचायत सचिव लोगों को परेशान ना करें, इस बात का विशेष ध्यान रखें कलेक्टर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Niwari
  • Said Panchayat Secretary Should Not Disturb The People, Collector Should Take Special Care Of This

निवाड़ी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के पशुपालन डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग मंत्री प्रेमसिंह पटेल और नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया शुक्रवार को निवाड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पॉली क्लीनिक का भूमिपूजन किया और असाटी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कलेक्टर को सचिव की मनमानी को लेकर निर्देशित भी किया।

निवाड़ी पहुंचने पर मंत्री प्रेमसिंह पटेल और राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि हम सभी लोगों को मेहनत से कार्य करना होगा। अधिकारियों को भी मेहनत करना होगी। जिससे शासन की छवि अच्छी बने।

पत्रकारवार्ता के दौरान जब प्रेमसिंह पटेल से किसानों की फसलें नष्ट होने का पूछा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों का सर्वे कराया जाएगा। उचित मुआवजा दिया जाएगा। निवाड़ी जिले का गठन होने के बाद कार्यालय नहीं खुलने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि 2023 के पहले सभी कार्यालय खोल दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में कलेक्टर को दिए निर्देश

निवाड़ी में भूमिपूजन के बाद प्रेमसिंह पटेल और ओपीएस भदौरिया मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में शामिल होने असाटी पहुंचे। यहां मंच से उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान पंचायत सचिव की शिकायतें मिलना आम समस्या थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर को मंच से कहा कि पंचायत सचिवों की बहुत शिकायतें मिल रही है। उन्होंने कलेक्टर को साफ कहा कि पंचायत सचिव जनता को परेशान ना करें, इसका मुख्य रूप से ध्यान रखा जाए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button