Chhattisgarh

मोस्ट ट्रस्टेड साइबर सिक्योरिटी का मिला आशुतोष को दिल्ली में अवॉर्ड

बेमेतरा ।आईटी टेक्निकल और साइबर एक्सपर्ट के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष ने दिल्ली में अवॉर्ड प्राप्त कर नवागढ़ का नाम देश में रोशन किया है। एशिया बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड कार्यक्रम दिल्ली स्थित होटल में आयोजित किया गया था जिसमें देश भर के प्रसिद्ध उद्योगपति उपस्थित थे, जिसमें मोस्ट ट्रस्टेड साइबर सिक्योरिटी एंड सीसीटीवी सर्विस प्रोवाइडर छत्तीसगढ़ का खिताब प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन द्वारा आशुतोष दुबे को दिया गया।

देश भर से आए व्यवसायियों और उद्योगपतियों के बीच यह अवॉर्ड पाना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। आशुतोष दुबे को राज्य में भी अनेक अवार्ड से नवाजा जा चुका है श्री दुबे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग को तकनीकी सहायता करने के साथ साथ पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण देने का भी कार्य करते है।


आशुतोष दुबे नगर के प्रतिष्ठित कृषक सुरेश दत्त दुबे के सुपुत्र एवं अतिरिक्त उप संचालक कृषि विभाग अखिलेश दत्त दुबे के छोटे भाई है ।

Related Articles

Back to top button