Madhyapradesh

लव जिहादः घंटाघर में युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक को बजरंग दल ने पुलिस के हवाले किया

इंदौर। शहर के घंटाघर क्षेत्र में शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू युवती के साथ पकड़ने का दावा किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए युवक को एमजी रोड थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के नेता तन्नू शर्मा की सूचना पर दीपक सिद्धू पुरोहित, अर्थव तिवारी, लक्की देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठन का दावा है कि पकड़ा गया युवक देवास निवासी फरहान (पिता मुस्ताक शाह) है।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है।बजरंग दल ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की है कि कहीं किसी संगठित तरीके से युवतियों को निशाना तो नहीं बनाया गया। फिलहाल एमजी रोड थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button