Chhattisgarh

भाजपा मे पहले 5 सीटों पर हो सकती है 5 मार्च तक घोषणा

भाजपा मे लोकसभा की सभी 11 सीटों के टिकट फाइनल, ऐलान कभी भी

रायपुर, 1 मार्च । लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर दिल्ली में मंथन हुआ है। इस दौरान सभी 11 लोकसभा सीटों के टिकट फाइनल किए गए। सूत्रों के अनुसार टिकट की घोषणा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कभी भी की जा सकती है। बताया जाता है कि 5 मार्च तक प्रदेश की पांच सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की संभावना है। इसमें दो हारी हुई कोरबा और बस्तर सीटों के अलावा बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ की सीटें शामिल है। इन सीटों के सांसद विधायक बन चुके है। इसलिए यहां की सियासी जमीन नए सिरे से तैयार की जा रही है। बता दें कि 2019 के चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस के खाते में केवल दो सीटें आई थीं। गुरुवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश भाजपा महामंत्री शामिल हुए। इन सभी से शीर्ष नेतृत्व ने पैनल में शामिल किए गए दावेदारों के नामों को लेकर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ लोकसभा के लिए भाजपा से किसका नाम किस लोकसभा से जानिए :-

1 – दूर्ग लोकसभा
से सांसद विजय बघेल, जीतेंद्र वर्मा और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय।
2 – बिलासपुर लोकसभा से विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, शील साहू।
3 – कोरबा लोकसभा से
पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, विकास महतो, अनुराग सिंहदेव।
4 – रायगढ़ लोकसभा से
गेैंद बिहारी सिंह, रोहित साय, गणेशराम भगत, रवि भगत, गोमती साय।
5 – राजनांदगांव लोकसभा से सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कोमल जंघेल।
6 – बस्तर लोकसभा से
लता उसेंडी, ओजस्वी मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप।
7 – सरगुजा लोकसभा से
चिंतामणि महाराज, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और पूर्व सांसद कमलभान सिंह।
8 – जांजगीर-चांपा लोकसभा से सांसद गुहाराम अजगले, मंजूषा पाटले, नवीन मार्कण्डेय, कृष्ण कुमार खेलवार।
9 – रायपुर लोकसभा से
सांसद सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, डॉ. विजय शंकर मिश्रा।
10 – महासमुंद लोकसभा से सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक अजय चंद्राकर, रंजना साहू।
11- कांकेर लोकसभा से
विकास मरकाम, राधेलाल नाग, मोहन मंडावी।

गुरुवार को भाजपा की बैठक में छह लोकसभा सीटों के दावेदारों के नामों का पैनल बनकर तैयार हो गया है।

ज्यादातर सीटों पर नए चेहरे

सूत्रों के अनुसार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों के बनाए गए नामों के पैनल में ज्यादातर सीटों पर नए चेहरों के नाम शामिल हैं। दो-तीन सीटों में वर्तमान सांसदों को टिकट मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button