Entertainment

कुणाल खेमू के साथ 26 जून से शुरू होगा ‘अलायंस’, प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो

0.अलायंस कुल 42 एपिसोड का शो है, जो छह हफ्तों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 26 जून से होगी और यह भारत समेत दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा।

मुंबई। बानिजय एशिया द्वारा निर्मित और कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए गए इस बेहद रोमांचक रियलिटी शो में 16 कंटेस्टेंट्स सहयोगी बनकर खेल में एंट्री करेंगे। लेकिन बदलते समीकरण, धोखा और रणनीतिक खेल हर गठबंधन की परीक्षा लेंगे, जहां सभी की नजरें अंतिम जीत पर होंगी।_

प्राइम वीडियो के लिए यह एक खास पहल है, क्योंकि अलायंस का नया एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। यह शो रोमांच, अनिश्चितता और ट्विस्ट से भरपूर होगा, जैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला।

प्राइम वीडियो, जो भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित रियलिटी सीरीज़ अलायंस की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 26 जून घोषित की है। यह एक खास उपलब्धि है क्योंकि अलायंस प्राइम वीडियो की दुनिया भर में पहली डेली सीरीज़ होगी, जिसमें दर्शकों को हर दिन नया एपिसोड देखने को मिलेगा। इस शो के साथ कुणाल खेमू पहली बार किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। अलायंस, टाल्पा स्टूडियोज के दुनियाभर में चर्चित डच फॉर्मेट का पहला इंटरनेशनल अडैप्टेशन है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है। इसके भारतीय संस्करण का निर्माण बानिजय एशिया ने किया है। हिंदी भाषा की यह अनस्क्रिप्टेड सीरीज़ 26 जून से भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अलायंस प्राइम वीडियो की प्राइम डे स्पेशल लाइनअप का भी हिस्सा है। इस जुलाई में अमेज़न प्राइम डे अपने दसवें संस्करण के साथ भारत में लौट रहा है। प्राइम मेंबर्स को शानदार डील्स, ज्यादा बचत, नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और कई अन्य खास ऑफर्स का फायदा मिलेगा।

अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, हाजिरजवाबी और कॉमेडी, थ्रिलर से लेकर गंभीर किरदारों तक में आसानी से ढल जाने की खासियत के लिए मशहूर कुणाल खेमू अलायंस के साथ एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। वह पहली बार किसी शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस गेम फॉर्मेट शो में 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जो जोड़ी के रूप में खेल में एंट्री करेंगे। लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होगा कि इस खेल में कोई भी अलायंस हमेशा के लिए नहीं है। यह ऐसा गेम है जहां हर अलायंस कभी फायदा बन सकता है तो कभी सबसे बड़ी रुकावट। आखिर में सभी चुनौतियों को पार कर सिर्फ एक कंटेस्टेंट ही बच पाएगा, जो अल्टीमेट विनर बनेगा।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख और निदेशक निखिल माधोक ने कहा, “अलायंस को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। भारत के लिए अपनी तरह के इस पहले फॉर्मेट में रणनीति, बदलते समीकरण और लगातार बदलता गेमप्ले देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक हर दिन बांधे रखेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें खुशी है कि इस वैश्विक स्तर पर सफल फॉर्मेट को भारत में लाने के लिए हम एक बार फिर बानिजय एशिया के साथ साझेदारी कर रहे हैं। द ट्रेटर्स इंडिया और टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल जैसे हमारे अनस्क्रिप्टेड शोज़ को मिली सफलता यह दिखाती है कि दर्शकों के बीच अलग और नए तरह के रियलिटी कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। हमें पूरा भरोसा है कि अलायंस इस सिलसिले को आगे बढ़ाएगा और इस जॉनर में एक मजबूत पहचान बनाएगा।”

बानिजय एशिया के संस्थापक और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने कहा, “अलायंस नाम को देखते हुए यह कहना बिल्कुल सही होगा कि हम इस शो के लिए प्राइम वीडियो के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फॉर्मेट की सबसे खास बात इसका बड़ा पैमाना है। इसके गेम्स बेहद भव्य, सिनेमाई और हमारे अब तक के किसी भी प्रोजेक्ट से अलग हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सिर्फ भव्यता ही किसी फॉर्मेट को शानदार नहीं बनाती। अलायंस को खास बनाता है रणनीति और प्रदर्शन के बीच लगातार चलता संतुलन। कंटेस्टेंट्स को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से लगातार चुनौती दी जाती है, जहां हर टास्क नए मौके और नई मुश्किलें लेकर आता है। यह शो तेज, अप्रत्याशित और बेहद रोमांचक है। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि 26 जून से दर्शक इसका अनुभव करें।”

अलायंस सिर्फ एक नया शो नहीं है, बल्कि अब आपका रोज़ का डोज़ बनने वाला है। हर दिन नया एपिसोड, नए अलायंस, नए ट्विस्ट और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। 26 जून से हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर इसका नया एपिसोड स्ट्रीम होगा।

Related Articles

Back to top button