Chhattisgarh

भाजपा की तीनों विधानसभा स्तरीय कार्यशालाएं संपन्न

  • बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभा—अकलतरा, जांजगीर-चांपा एवं पामगढ़—की विधानसभा स्तरीय कार्यशालाएं क्रमशः आयोजित कर संपन्न हुईं। कार्यशालाओं में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

अकलतरा विधानसभा की कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर, अकलतरा में आयोजित हुई। इसमें बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके पश्चात जांजगीर-चांपा विधानसभा की कार्यशाला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित हुई। बैठक में श्री जगदीश रामू रोहरा, श्री अभिषेक शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत, श्री राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, श्रीमती सत्यलता मीरी, श्री गुलाब सिंह चंदेल,श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार एवं जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पामगढ़ विधानसभा की कार्यशाला शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए श्री जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन की गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। इसी आधार पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

बैठकों में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button