Chhattisgarh

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले भाजपा की तैयारी तेज, रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, सीधे धरमजयगढ़ रवाना

  • रायगढ़ में 15 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल; कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की करेंगी समीक्षा

रायपुर, 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना हुईं।

स्मृति ईरानी के इस दौरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित आगमन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धरमजयगढ़ पहुंचकर वे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगी और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी।

बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, आयोजन की तैयारियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। पार्टी संगठन की कोशिश है कि 15 नवंबर को होने वाला जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। स्मृति ईरानी का धरमजयगढ़ दौरा इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। उनके निरीक्षण और बैठक के बाद आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button