प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति और वंचित वर्ग को मिली नई पहचान : भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा है कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक श्री मोदी की 25 वर्षों की यह यात्रा त्याग, सेवा और अंत्योदय को समर्पित रही है।
भाजपा सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने मातृशक्ति के उत्थान का स्वर्णिम काल देखा है। ‘उज्ज्वला योजना’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत बने करोड़ों शौचालय, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण) जैसे ऐतिहासिक कदमों ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को गरिमा और संबल प्रदान किया है।
श्रीमती जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन और संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनके सुशासन व जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए श्रीमती जांगड़े ने अपील की कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता सेवा बस्तियों, स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान अभियानों और स्वच्छता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ।



