रायसेन में भास्कर का रूबरू कार्यक्रम: वार्ड 9 से 14 तक के लोग पूछेंगे सवाल, जिम्मेदारों से सुनाएंगे समस्या, मौके पर होगा समाधान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- Ward 9 To 14 People Will Ask Questions, Will Tell The Problem To The Responsible, Solution Will Be On The Spot
रायसेनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जनता की आवाज को मंच देने के लिए दैनिक भास्कर जन प्रतिनिधियों और अफसरों को लोगों से रुबरु करा रहा है। इसके लिए भास्कर का विशेष कार्यक्रम रूबरू का आयोजन किया जा रहा है। इसका दूसरा चरण रविवार यानी आज आयोजित किया जाएगा। इसमें वार्ड 9 से 14 तक के लोग शामिल हो सकेंगे।
यह आयोजन सुबह 10 बजे से शगुन गार्डन मुखर्जी नगर में होगा। इसमें वार्ड 9, 10, 11, 12, 13,14 की जनता सवाल पूछेगी और अपनी समस्या जिम्मेदारों को बता सकेगी। कार्यक्रम में एसडीएम एलके खरे, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, नगर पालिका उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र कुशवाह, वार्ड 9 पार्षद योगिता राहुल परमार, वार्ड 10 पार्षद प्रीति अखिलेश सोनी, वार्ड 11 पार्षद नेहा आदित्य चावला, वार्ड 14 पार्षद देवेंद्र यादव सहित नपा के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us