Chhattisgarh

बालकोनगर के श्रीराम मंदिर में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव

कोरबा। बालकोनगर स्थित श्रीराम मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर बालको सेवा समाज, बालको नगर की ओर से श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5.30 बजे कान्हा का शुभ आगमन होगा। शाम 6 बजे कान्हा का अर्चन एवं पूजन किया जाएगा। शाम 7 बजे कान्हा एवं मंदिर की आरती होगी। इसके बाद शाम 7.30 बजे से विभिन्न भजन-कीर्तन समूहों द्वारा भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे, जो रात्रि 11.30 बजे तक चलेंगे।

रात्रि 11.30 बजे से मंदिर समिति द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मध्यरात्रि 12 बजे विशेष पूजन होगा। इसके 10 मिनट बाद रात्रि 12.10 बजे महाआरती की जाएगी। रात्रि 12.20 बजे सोहर गायन और 12.30 बजे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर श्रीराम मंदिर पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने और धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button