National

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, भाजपा के राष्ट्रीय OBC मोर्चा में बने स्पेशल इनवाइटी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा में आ गए हैं। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें राष्ट्रीय OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में जगह दी है। चहल को कार्यकारिणी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ बनाया गया है।

भाजपा ने राष्ट्रीय OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी सूची में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। उनकी नियुक्ति के बाद खेल जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसकी चर्चा हो रही है।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले चहल को अब भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, उन्हें फिलहाल राष्ट्रीय OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

चहल की इस नियुक्ति को खेल जगत से राजनीति की ओर उनके नए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button