National

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, समर्थकों में बढ़ी चिंता

मुंबई: एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है. उनकी बेटी और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बताया कि उनके पिता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शरद पवार की तबीयत की जानकारी मिलते ही सुप्रिया मीटिंग छोड़कर हॉस्पिटल के लिए रवाना हुईं. सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रही हूं. ऐसा लगता है उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ है. उन्हें अब थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है. लेकिन बाबा सुनते ही नहीं हैं. वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं. आखिर में सुप्रिया ने अपने शुभचिंतकों का आभार भी जताया.

Related Articles

Back to top button