पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो चाकू घोंपा: एक युवक की मौत, एक गम्भीर; आरोपियों का ढाबा-मकान गिराया

[ad_1]
देवास3 घंटे पहले
देवास में सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी का अवैध रूप से बना ढाबा ध्वस्त कर दिया। साथ ही दो आरोपियों का मकान भी ढहाया गया है।
मामला सोमवार रात का है। दिवाली की रात 11 बजे भोपाल रोड जेतपुरा के पास सूर्यांश सेल्स पेट्रोल पंप पर पांच युवक पेट्रोल डलवाने आए थे। इसी दौरान युवकों ने वहां सिगरेट जला ली। ये देख पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल ने उन्हें सिगरेट पीने से रोका। इस पर युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। जोजन सिंह बीच बचाव करने आया। आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से जोजन सिंह की मौत हो गई। जबकि राहुल घायल है। राहुल को देवास जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इसमें पांचों आरोपी राहुल और जोजन सिंह से विवाद करते दिख रहे हैं।
पुलिस बोली- दो अन्य आरोपियों के मकान भी टूटेंगे
वारदात के बारे में जानकारी देते हुए थाना बीएनपी पुलिस ने बताया कि भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी जोजन सिंह निवासी ग्राम खटांबा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कर्मचारी राहुल पिता जालमसिंह निवासी खटांबा गम्भीर रूप से घायल है। जांच की जा रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों समीर (उम्र 20) पिता शब्बीर , फैजान (उम्र 19) पिता शाकिर, फिरोज उर्फ अल्टू पिता शाफिक शाह, जफर उर्फ काजू और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी का ढाबा तोड़ने की मांग को लेकर थाने के सामने धरना दिया। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ढाबा गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
उधर, वारदात के बाद मृतक के परिजन बीएनपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों के मकानों को भी तोड़ने की मांग की। जनता के बनाए दबाव के बाद जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम की टीम ने दो आरोपियों के मकान जमींदोज किए। इस दौरान समीर के पठानकुआं और फैजान के वारसी नगर स्थित मकान को ध्वस्त किया गया।

आरोपियों द्वारा भोपाल रोड पर ढाबा संचालित किया जाता था। जिसे जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बीएनपी थाने के सामने चक्काजाम कर आरोपियों के मकान भी ध्वस्त करने की मांग की।
मामले को लेकर एडिशनल एसपी मंजीतसिंह चावला ने बताया कि कल रात भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने की बात पर विवाद हुआ था। जिसमें हमने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों के मकान को ध्वस्त करने की कारवाई की गई।

ढाबा गिराने के दौरान मौके पर मौजूद कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वहां बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे।

प्रशासन ने एक आरोपी फैजान का मकान भी गिरा दिया। जो कि देवास जिले के वारसी नगर में था। अभी 2 अन्य आरोपियों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई भी की जानी है।
Source link