National

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में बने हुए

पटना। Bankipur By-Election Results: राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हर राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही पीके बीजेपी के अभेद किले को धवस्त करने की ओर लगातर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही वह बीजेपी के उस भ्रम को भी गलत साबित कर रहे हैं, जिसे लेकर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि बांकीपुर से यदि कुत्ते बिल्ली को भी टिकट दे दिया जाए तो यहां से बीजेपी की ही जीत होगी।

20वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 40,169 मत प्राप्त कर बीजेपी के नीरज सिन्हा पर कुल 11,621 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। नीरज सिन्हा को 28,548 वोट मिले हैं। वहीं, राजद की रेखा गुप्ता शुरू से ही काफी पीछे चल रही हैं, जिन्हें 20वें राउंड की गिनती होने के बाद तक महज 10,035 वोट मिले हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के आगे चलने पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि, हम बांकीपुर के लोगों को बदलाव, प्रशांत जी और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं। प्रशांत किशोर को सपोर्ट मिला है। इससे पता चलता है कि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो। बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यह एक बड़ी जीत है।

मनोज भारती ने कहा कि, पिछले 2-3 चुनावों में, हमने देखा है कि BJP क्या कर सकती है। इस बार भी, उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की। जिस तरह से BJP के लोगों ने गुंडागर्दी दिखाई, और प्रशासन ने उनका साथ दिया, कुछ भी हो सकता था। हमारे पास बहुत सारे साइलेंट वोटर्स हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया है।हालांकि 19वें राउंड में 11 हजार से अधिक वोटों से पिछड़ने के बावजूद बीजेपी अभी अपनी हार नहीं मान रहा है। बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि, अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है। थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। राजद का सूपड़ा साफ हो गया। राजद को सिरे से नकार दिया… जिस तरह युवाओं को दिग्भ्रमित किया गया। कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे। उसी दौरान ये चुनाव हुआ। समीक्षा होगी। हमें भरोसा है कि अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button