रविवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल ने वेंकटेश्वर स्वामी (भगवान विष्णु) के रूप में दर्शन दिए

[ad_1]
32 मिनट पहले
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शक़्कर ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। रविवार को हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल ने वेंकटेश्वर स्वामी (भगवान विष्णु) के रूप में दर्शन दिए।

मस्तक पर तिलक, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। अमेरिकन डायमंड से जड़ित मुकुट भी धारण किया बाबा महाकाल ने।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

Source link




