Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, CHC और जिला अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता…देखें लिस्ट

रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 45 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त इन डॉक्टरों की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सिविल अस्पताल और जिला अस्पतालों की फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में की गई है। इससे इन स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय मानव संसाधन बढ़ने के साथ मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को और बेहतर करना है। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, जांच और आवश्यक उपचार के लिए अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

FRU स्तर के अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। यहां गंभीर और आपातकालीन मामलों में मरीजों का प्राथमिक आकलन और आवश्यक उपचार करने के साथ जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया जाता है। नए चिकित्सकों की पदस्थापना से इस रेफरल व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की बात कही गई है।

इन नियुक्तियों का विशेष लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को सामान्य और आवश्यक उपचार के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम हो सकती है। साथ ही गंभीर मरीजों को समय पर उपचार और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों तक रेफर करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन चिकित्सा और रेफरल सेवाओं के संचालन में भी सहायता मिलेगी। राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमता बढ़ाने और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखे लिस्ट –

Related Articles

Back to top button